होम उप्र न्यूज़ “सास-दामाद का इश्क बना संगीन जंग” 10 माह बाद थाने में हाईवोल्टेज...

“सास-दामाद का इश्क बना संगीन जंग” 10 माह बाद थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा

0
61

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास सपना देवी करीब 10 महीने बाद अचानक थाना दादों पहुंच गई और दामाद राहुल कुमार पर सनसनीखेज आरोपों की बौछार कर दी।

राहुल ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर घर से भगाया

सपना देवी ने आरोप लगाया कि राहुल ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर घर से भगाया, जेवर और नकदी खर्च कर डाली, फिर बंधक बनाकर मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने दावा किया कि राहुल महिलाओं की खरीद-फरोख्त जैसे अवैध धंधों में भी शामिल है। महिला ने कहा, “मुझे अपने किए पर गहरा पछतावा है। अब मैं अकेले रहकर मेहनत-मजदूरी कर जीवन बिताना चाहती हूं।”

पड़ोसी की मदद से भागकर पहुंची थाने

महिला का कहना है कि एक पड़ोसी महिला की मदद से वह किसी तरह वहां से निकल सकी और अलीगढ़ पहुंची। उसने बहनोई पर लगाए जा रहे आरोपों को भी सिरे से खारिज किया और कहा कि राहुल झूठी कहानी गढ़ रहा है।

राहुल का पलटवार, तांत्रिक क्रिया का आरोप

इधर राहुल कुमार ने भी थाना दादों में तहरीर देकर महिला और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को बहनोई बहला-फुसलाकर ले गया। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि सपना देवी उस पर तांत्रिक क्रियाएं करती थी और अजीब चीजें पहनने के लिए मजबूर करती थी।राहुल ने दावा किया कि उसके घर के टूटने में महिला और उसके परिवार की साजिश है।

सगाई के बाद बढ़ी नजदीकियां, शादी से पहले फरारी

बताया जा रहा है कि राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल और उसकी होने वाली सास के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शादी से करीब 12 दिन पहले सपना देवी पति और बच्चों को छोड़कर राहुल के साथ चली गई थी।पति की शिकायत पर पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी थी। बाद में दोनों थाने पहुंचे और साथ रहने की सहमति देकर चले गए थे।

10 महीने बाद फिर नया मोड़

करीब दस महीने साथ रहने के बाद अब दोनों एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगा रहे हैं। राहुल का कहना है कि छह फरवरी को सपना उसे छोड़कर चली गई, जबकि सपना का दावा है कि वह प्रताड़ना से तंग आकर भागी।

पुलिस क्या कहती है?

क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोपों में तथ्य पाए गए तो संबंधित जिलों की पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।