अलीगढ़। प्रेम की यह कहानी जितनी अजीब है, उतनी ही उलझी हुई भी। अप्रैल 2025 में बेटी की शादी से ठीक 12 दिन पहले अपने होने वाले दामाद राहुल कुमार के साथ घर छोड़कर चली गई अपना देवी अब करीब दस महीने बाद उसे भी छोड़कर फरार हो गई है। आरोप है कि वह दो लाख रुपये नकद और गहने लेकर अपने बहनोई के साथ चली गई। पीड़ित राहुल ने दादों थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।

सगाई के बाद बढ़ी नजदीकियां, फिर साथ रहने का फैसला

थाना दादों क्षेत्र के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी थाना मडराक के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल और उसकी होने वाली सास अपना देवी के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई।

परिवार को छोड़कर राहुल के पास चली आई थीं

राहुल और पुलिस के अनुसार, विवाह से करीब 12 दिन पहले अपना देवी अपने पति और परिवार को छोड़कर राहुल के पास चली आई थीं। उस समय अपना देवी के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बिहार सहित कई राज्यों में दबिश दी थी। बाद में दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचे और मडराक थाने में लिखित बयान देकर साथ रहने की सहमति जताई थी।

राहुल फेरी लगाकर कपड़े बेचता था

बताया गया कि दोनों बिहार के एक जिले में रह रहे थे, जहां राहुल फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। राहुल का आरोप है कि छह फरवरी को अपना देवी अचानक उसे छोड़कर अपने बहनोई के साथ चली गई। जाते समय वह करीब दो लाख रुपये नकद और गहने भी साथ ले गई।

नया मोड़ आने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं

बुधवार को राहुल दादों थाने पहुंचा और शिकायत दी। हालांकि थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है, इसलिए यहां से कार्रवाई संभव नहीं है।यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले बेटी के दामाद के साथ प्रेम प्रसंग और घर छोड़ने की घटना चर्चा में रही, अब उसी रिश्ते में नया मोड़ आने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *