होमउप्र न्यूज़सपा नेता रोली तिवारी को पार्टी से निष्कासित

सपा नेता रोली तिवारी को पार्टी से निष्कासित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर समाजवादी पार्टी में इसको लेकर उथल-पुथल मची हुई है। हर दिन इसको लेकर बचानबाजी हो रही है। वहीं इसी बीच सपा ने पूर्व प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि रोली तिवारी का कहना है कि वह राम में आस्था रखती हैं, उन्हें निकाले जाने का दुख नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोली तिवारी को पार्टी से क्यों निष्कासित किया गया है। इसको लेकर सपा ने अभी तक कोई वजह नहीं बताई है। वहीं चर्चा है कि उनके निष्कासन को पार्टी लाइन से हटकर रामचरित मानस के सम्मान में यात्रा निकालने की घोषणा से जोड़ा जा रहा है। रोली तिवारी 16 वर्षों से पार्टी की कार्यकर्ता थीं। उन्होंने कहा जो राम चाहेंगे अब वही होगा। वहीं, जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी ने पूर्व में ही धार्मिक बयानबाजी को प्रतिबंधित किया था। सभी नेताओं को हिदायत दी गई थी। उसके बावजूद पूर्व प्रवक्ता ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments