smupnews

संयुक्त छात्र संगठनों की बैठक में 13 फरवरी को बड़े आंदोलन का आह्वान

प्रयागराज। समता आंदोलन मंच की तरफ से इलाहाबाद में यूजीसी रेगुलेशन को रोहित एक्ट की तर्ज पर लागू करने के लिए चल रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत इलाहाबाद शहर में भी छात्र संगठनों ने संयुक्त बैठक कर 13 फरवरी को व्यापक प्रतिवाद दर्ज करने का फैसला लिया है।

प्रतिरोध दर्ज कराने के लिए निकाला जाएगा मार्च

इसके तहत इलाहाबाद के लोकतांत्रिक प्रगतिशील छात्र और सामाजिक संगठनों की तरफ से 13 फरवरी को होने वाले देशव्यापी प्रतिवाद का हिस्सा बनते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर प्रतिरोध दर्ज करते हुए मार्च निकाला जाएगा जो लॉ फैकल्टी, डॉ अंबेडकर प्रतिमा के समीप जाकर समाप्त होगा।

विश्वविद्यालय में लागू करने की मांग

इस आंदोलन का मकसद यूजीसी रेगुलेशन को रोहित एक्ट के तर्ज पर विश्वविद्यालय में लागू करने की मांग को लेकर है। सरकार के द्वारा यूजीसी रेगुलेशन के पक्ष में कोर्ट में मजबूती से पक्ष नहीं रखने के कारण सुप्रीम कोर्ट के द्वारा इस पर रोक लगा दी गई है इसी के विरोध में देश भर में समता आंदोलन के तहत प्रतिवाद दर्ज किया जा रहा है। इस बैठक में मनीष कुमार,राहुल पटेल, सुधीर यादव, सोनाली यादव, शशांक अनिरुद्ध, प्रियांशु,अनुपम पार्थ द्विवेदी, मानवेंद्र,अमित,आलोक अंबेडकर इत्यादि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़े : अवैध वसूली–भ्रष्टाचार मामले में कारोबारी निकांत जैन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने पूरा केस किया रद्द

यह भी पढ़े : एक घर में पांच शवों को देखकर लोगों का कांप उठा कलेजा, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *