लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आ रही फ्लाइट एफडी-146 से बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड (पानी में उगाया जाने वाला उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) बरामद किया। इस कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स पकड़ में आई।कस्टम अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोककर उसकी ट्रॉली बैग की जांच की गई। जांच के दौरान यात्री के बैग में आठ टिन के डिब्बे बरामद हुए, जिनमें सामान्य रूप से कुकीज रखी गई थीं।
पॉलिथीन के पाउच में हरे रंग का ऑर्गेनिक पदार्थ पाया गया
शक होने पर अधिकारियों ने डिब्बों को खोला तो हर डिब्बे के अंदर पॉलिथीन के पाउच में हरे रंग का ऑर्गेनिक पदार्थ पाया गया। जांच में यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड निकला। अधिकारियों ने बताया कि यह नशा अत्यंत खतरनाक है और इसके लगातार उपयोग से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।कस्टम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “यह ड्रग्स बैंकॉक से लखनऊ लाई जा रही थी और इसे कुकीज के डिब्बों में छिपाकर तस्करी की गई। इस तरह की हाइड्रोपोनिक वीड आम गांजा से कई गुना शक्तिशाली और महंगी होती है।
ड्रग्स की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक
अधिकारियों ने बताया कि इस ड्रग्स की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। इस मामले में संदिग्ध यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।कस्टम विभाग ने यात्रियों और आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन अत्यंत खतरनाक है और ऐसे मामलों में तुरंत जानकारी अधिकारियों को दें।
