एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी सूची में मुख्यालय से लेकर फील्ड तक बड़े स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में अयोध्या रेंज के आईजी स्तर के अधिकारी सहित 11 महत्वपूर्ण जिलों के एसपी/एसएसपी बदले गए हैं।
प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया
तबादला सूची के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे को महानिदेशक (डीजी) फायर सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। शासन ने के. एस. इमानुएल को डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया है।संवेदनशील माने जाने वाले अयोध्या रेंज में बड़ा बदलाव करते हुए सोमेन बर्मा को नया डीआईजी बनाया गया है। इसे क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम तैनाती माना जा रहा है।
अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया
जिलों की बात करें तो मेरठ, गोरखपुर और सहारनपुर जैसे बड़े जिलों में नए कप्तानों की तैनाती की गई है। अविनाश पांडे को मेरठ का एसएसपी, डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसएसपी और अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है।इसके अलावा कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर, डॉ. ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी और यशवीर सिंह को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है।महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। चारू निगम को सुल्तानपुर और अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर की पुलिस कमान सौंपी गई है। वहीं रवि कुमार को रायबरेली का एसपी बनाया गया है।
कमिश्नरेट व्यवस्था में भी बदलाव
कमिश्नरेट व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी और राजकरण नैय्यर को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।कानपुर कमिश्नरेट में विपिन टाडा और संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।इस फेरबदल से साफ संकेत मिलते हैं कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी व सख्त छवि वाले अधिकारियों को तैनात कर प्रशासन को और मजबूत करना चाहती है।
इनका हुआ है तबादला
सुजीत पांडे बने डीजी फायर सर्विसेज
प्रवीण कुमार बने एडीजी लखनऊ जोन
के एस इमानुएल बने डीजीपी के जीएसओ
विनोद कुमार सिंह बने आईजी डॉ अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद
आलोक प्रियदर्शी बने अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट
राजकरण नैय्यर बने अपर पुलिस आयुक्त ,कमिश्नरेट गाजियाबाद
सोमेन बर्मा बने डीआईजी अयोध्या रेंज
संकल्प शर्मा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
विपिन टाडा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
अभिषेक यादव बने डीआईजी एटीएस लखनऊ
आशीष तिवारी बने डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ
प्रताप गोपेंद्र यादव बने डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ.
कुंवर अनुपम सिंह बने एसपी जौनपुर
डॉक्टर ख्याति गर्ग बनी एसपी लखीमपुर खीरी
यशवीर सिंह बने एसपी बस्ती
चारू निगम बनी एसपी सुल्तानपुर
अभिनंदन बने एसएसपी सहारनपुर
डॉक्टर कौस्तुभ बने एसएसपी गोरखपुर
अविनाश पांडे बने एसएसपी मेर.
अपर्णा रजत कौशिक बनी एसपी मिर्जापुर
रवि कुमार बने एसपी रायबरेली
सुकीर्ति माधव बने एसपी पीलीभीत
सर्वानन टी बने पुलिस अधीक्षक अमेठी
अनुकृति शर्मा बनी अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्वनगर
