एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन में ही काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया और तूफानी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम इतना बिगड़ा कि पेड़ गिरने जैसी आशंका जताई जा रही है। ठंडी हवाओं के साथ बिजली कड़कने से लोग सहम गए।
सुबह के समय हल्का कोहरा रहा
सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, इसके बाद आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
रविवार के बाद सोमवार को भी लखनऊ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। अधिकतम आर्द्रता 87% और न्यूनतम 54% रही।
औद्योगिक क्षेत्र 202 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया
वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो सुबह अलीगंज का AQI 206 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 202 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। गोमतीनगर 80 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी 65 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहे। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 45 के साथ अच्छी स्थिति में रहा।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फरवरी से मौसम सामान्य होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े : सिर्फ दो घंटे में लखनऊ से दिल्ली पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन
यह भी पढ़े : बजट 2026‑27: सरकार ने किसानों, आम जनता और राज्यों के लिए बड़ी राहतों का ऐलान किया
यह भी पढ़े : मुंबई-दिल्ली रूट से एमडीएम तस्करी का खुलासा, आगरा में दो सप्लायर गिरफ्तार
