पलामू, झारखंड। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में रविवार तड़के करीब 4 बजे एक ही परिवार पर अंधविश्वास के चलते खूनी हमला हुआ। घटना में तीन लोगों की टांगी से हत्या कर दी गई और एक 15 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई। घायल ममता कुमारी को प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतकों की पहचान विजय भुइंया (45), उनकी पत्नी हेमंती देवी (40) और पुत्र छोटू कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हमला उनके ही पड़ोसी और सगे भाई रविंद्र और प्रमोद भुइयां ने किया, जो अब फरार हैं।

घटना की जड़ अंधविश्वास और पुरानी रंजिश

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की जड़ अंधविश्वास और पुरानी रंजिश है। आरोपितों ने अपने पिता महेशी भुइयां के निधन को भूत-प्रेत से जुड़ा मानते हुए इस भयावह कदम को अंजाम दिया। पहले विजय भुइंया को ओझा या जादू-टोना करने वाला मानकर टांगी से मारा गया, इसके बाद उसकी पत्नी और पुत्र को भी मौत के घाट उतार दिया गया।गांव में लंबे समय से दोनों परिवारों में जादू-टोना और ओझा विवाद चल रहा था। मृतक महेशी भुइयां के बीमार रहने और उनके परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों ने स्थिति और गंभीर बना दी थी।

घटना के करीब चार घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची

घटना के करीब चार घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी और आक्रोश फैल गया। सुबह करीब 9 बजे पांकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने पुष्टि की कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं और आरोपितों की तलाश जारी है।यह घटना अंधविश्वास, पुरानी रंजिश और स्थानीय झगड़े का भयावह उदाहरण बनकर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है।

ह भी पढ़े : बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत

यह भी पढ़े : आतंकवाद पर भारत का स्पष्ट संदेश: हमला हुआ तो जवाब होगा दृढ़ और निर्णायक: राष्ट्रपति मुर्मू

यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने देर रात किए 6 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

यह भी पढ़े : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड

यह भी पढ़े : 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के कोर्ट आदेश को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *