एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए जालौन के नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था, क्योंकि बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को 26 जनवरी को निलंबित कर दिया गया था।
अलंकार अग्निहोत्री ने दे दिया था इस्तीफा
बताया गया कि अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार की आलोचना करते हुए सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था। सरकार ने उनके आचरण को सरकारी सेवक नियमावली का उल्लंघन मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था।इसके अलावा, प्रयागराज के एसडीएम सुनील कुमार को जालौन के नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य अधिकारियों के तबादले
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार—कमलेश चंद्र को अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल से उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (प्रयागराज) बनाया गया है।राजेश कुमार यादव को प्रथम एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मथुरा से अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल नियुक्त किया गया है।नंद प्रकाश मौर्या को एसडीएम महराजगंज से एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मथुरा बनाया गया है।प्रदेश सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और रिक्त पदों को भरने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत
यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने देर रात किए 6 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
यह भी पढ़े : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड
यह भी पढ़े : 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के कोर्ट आदेश को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची सरकार
