रामपुर। यूपी के रामपुर जिले के जगेसर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर मां के इनकार से नाराज एकलौते बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए मेरठ ले जाई गई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मां की लाठी-डंडों से की पिटाई

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम गांव निवासी राजू भारती ने अपनी मां मायावती (50) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई इतनी गंभीर थी कि महिला का हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।

उपचार के दौरान हो गई महिला की मौत

महिला की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी छत पर चढ़ गया और ईंट-पत्थर बरसाने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को किसी तरह बचाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में स्थिति में सुधार न होने पर महिला को मेरठ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी ने भाई के खिलाफ थाने में दी तहरीर

इस मामले में मृतका की बेटी रोनी ने शुक्रवार रात को कोतवाली में आरोपी भाई के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी राजू भारती को जानलेवा हमले के आरोप में जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के बाद अब मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ह भी पढ़े : बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत

यह भी पढ़े : आतंकवाद पर भारत का स्पष्ट संदेश: हमला हुआ तो जवाब होगा दृढ़ और निर्णायक: राष्ट्रपति मुर्मू

यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने देर रात किए 6 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

यह भी पढ़े : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड

यह भी पढ़े : 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के कोर्ट आदेश को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *