एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के रामपुर के बिलासपुर इलाके में बुधवार दोपहर एक हैरान करने वाला हादसा हुआ। नगर के पटेल चौक के पास एक तेज रफ्तार जीप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक ने जीप को रोकने के लिए सामने खड़ा होने की कोशिश की, लेकिन टक्कर के कारण वह उछलकर जीप के बोनट पर लटक गया।
बोनट पर घुमाते देखकर लोगों ने किया हंगामा
इसके बाद जीप चालक उसे कुछ दूरी तक अपनी वाहन पर घुमाता रहा, जबकि राहगीर और आसपास के लोग चीख-पुकार और हंगामा करने लगे।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी संत नगर कॉलोनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
वहीं, सीओ हर्षिता सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें लोगों ने जीप चालक की लापरवाही और चालक की जान पर खेल की भर्त्सना की। चूंकि रईशजादा हादसा होने के बाद खुलेआम ई रिक्शा चालक को बोनट के ऊपर घुमाता रहा । यह दृष्य जो भी देखा वह हैरान रह गया।
यह भी पढ़े : बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत
यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने देर रात किए 6 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
यह भी पढ़े : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड
यह भी पढ़े : 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के कोर्ट आदेश को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची सरकार
