होम उप्र न्यूज़ सीतापुर से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, राहुल-प्रियंका को बुलावा

सीतापुर से कांग्रेस का चुनावी बिगुल, राहुल-प्रियंका को बुलावा

0
24

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की ओर से प्रदेशभर में होने वाली महारैलियों की श्रृंखला की शुरुआत शनिवार को सीतापुर से की जा रही है। इसके तहत अलग-अलग मंडलों में कुल 30 महारैलियों का आयोजन प्रस्तावित है।

रैलियों में राहुल व प्रियंका को भी किया आमंत्रित

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इन महारैलियों के माध्यम से पार्टी पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी नीतियां, कार्यक्रम और मुद्दे जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रमुख रैलियों में सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आमंत्रित किया गया है।

पार्टी जनता के बीच अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराएगी

अजय राय के अनुसार, सीतापुर के बाद अगली महारैली आगरा में होगी। इसके अलावा एक फरवरी को लखनऊ, आठ फरवरी को वाराणसी, 14 फरवरी को अलीगढ़, 16 फरवरी को सहारनपुर, 28 फरवरी को रामपुर, 12 मार्च को लखीमपुर खीरी, 22 मार्च को बदायूं, 29 मार्च को बाराबंकी, 31 मार्च को मुजफ्फरनगर और पांच अप्रैल को बागपत में महारैली आयोजित करने की तैयारी चल रही है।कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन महारैलियों के जरिए संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनाव से पहले पार्टी जनता के बीच अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराएगी।

यह भी पढ़े : महोबा में दबंगों का खौफनाक हमला: पिता की तेरहवीं पर बेटे की चाकुओं से हत्या, 5 घायल

यह भी पढ़े : नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया अभिनंदन

यह भी पढ़े : सहारनपुर में खून से सनी सुबह: एक परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : चार कत्ल,एक घर और कातिल निकला बेटा, एटा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा