एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद दिन के तापमान में आई बढ़ोतरी अब बारिश में तब्दील होने वाली है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से प्रदेश में बारिश के नए दौर की चेतावनी जारी की है, जिसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी और इसका असर धीरे-धीरे मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा।

प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को बारिश का दायरा बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है और कई जिलों में व्यापक वर्षा दर्ज की जा सकती है। इसी दिन कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी

मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी, जबकि 25 जनवरी को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी, क्योंकि अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू होकर 27 जनवरी तक पूर्वी यूपी तक फैल सकता है। यह सिलसिला अगले एक-दो दिनों तक जारी रह सकता है।

किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

मौसमी बदलाव के चलते 22 से 24 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की अस्थायी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में फिर समान बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर उन जिलों में जहां ओलावृष्टि, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े : महोबा में दबंगों का खौफनाक हमला: पिता की तेरहवीं पर बेटे की चाकुओं से हत्या, 5 घायल

यह भी पढ़े : नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया अभिनंदन

यह भी पढ़े : सहारनपुर में खून से सनी सुबह: एक परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : चार कत्ल,एक घर और कातिल निकला बेटा, एटा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *