एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरसों के खेत से एक महिला का कंकाल बरामद हुआ। 13 दिसंबर 2025 से रहस्यमय तरीके से लापता 30 वर्षीय महिला पूनम का यह कंकाल कुबेहरा गांव के बाहर मिला। खेत में पड़े कंकाल के पास मिली साड़ी ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। साड़ी देखते ही पति ने पहचान की, लेकिन तभी मृतका के परिजनों ने सीधे पति पर हत्या का आरोप जड़ दिया।

खेत में पड़ा था कंकाल, देखते ही उड़ गए होश

बुधवार सुबह कुबेहरा गांव निवासी चन्द्र प्रकाश जब गांव के बाहर निकले तो सरसों के खेत में कंकाल देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

साड़ी से हुई शिनाख्त, पति मौके पर पहुंचा

जांच के दौरान मौके पर पहुंचे पीतांबरा ने खेत में पड़ी साड़ी देखकर कंकाल को अपनी पत्नी पूनम का बताया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पति पर गंभीर आरोप लगाए।

मोबाइल छीना, फिर रहस्यमय तरीके से गायब हुई पूनम

पुलिस जांच में सामने आया है कि पूनम पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से बातचीत करती थी, जिसे लेकर पति पीतांबरा आए दिन विवाद करता था। बताया जा रहा है कि पति ने पूनम का मोबाइल फोन छीन लिया था और उसी के बाद 13 दिसंबर 2025 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

दो बच्चों की मां की मौत, परिवार में कोहराम

मृतका पूनम दो मासूम बच्चों की मां थी। कंकाल मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया, ताकि मामला दब जाए।

पति समेत कई हिरासत में, हत्या की आशंका गहराई

पुलिस ने पति पीतांबरा समेत कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में दहशत, कई सवाल खड़े

  • क्या यह पारिवारिक विवाद में की गई सुनियोजित हत्या है?
  • क्या पूनम की गुमशुदगी के पीछे कोई गहरा राज छिपा है?
  • आखिर 20 दिनों तक पुलिस की आंखों से कैसे बची यह वारदात?

नगराम क्षेत्र में इस सनसनीखेज घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : 20 IPS अफसरों के तबादले ,लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटे, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

यह भी पढ़े : यूपी 2026 अंतिम मतदाता सूची: 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस, नाम जांचने और सुधारने के तरीके

यह भी पढ़े : मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार रोडवेज बस से भिड़ी, ड्रग्स मिलने से हड़कंप

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *