उप्र न्यूज़देश प्रदेश

खाकी में इंसानियत: हजरतगंज इंस्पेक्टर बने ठंड में ठिठुरते गरीबों का सहारा

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अक्सर पुलिस पर आलोचना होती है कि खाकी वर्दी वाले बेरहम होते हैं, लेकिन हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने इस सोच को बदल कर दिखाया कि पुलिस भी गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए तत्पर होती है।बताया जा रहा है कि दो दिन पहले इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अपने दल-बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे ठिठुरते हुए गरीब लोगों पर पड़ी। कड़ाके की ठंड में कंपकंपाते बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं को देखकर इंस्पेक्टर का दिल द्रवित हो गया।

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद दिया

कहते हैं इंस्पेक्टर ने अपने मातहतों के साथ मिलकर करीब 350 कंबल खरीदे और उन्हें ठिठुरते हुए लोगों तक पहुँचाया। जब गरीब मजलूमों को गर्म कंबल मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ठंड में ठिठुरते चेहरे खिल उठे, आंखों में चमक और आंसू दोनों थे।सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर भीख मांगने वाले लोगों ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद दिया। कई बुजुर्ग और बच्चे कंबल पाकर राहत की सांस लेने लगे। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून लागू करने के लिए नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने के लिए भी है।

लोगों ने इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों को दुआएं दी

हजरतगंज और आसपास के इलाके में यह नज़ारा देखकर स्थानीय लोग भी इंस्पेक्टर के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। अक्सर यूपी पुलिस पर नकारात्मक टिप्पणियाँ होती हैं, लेकिन इंस्पेक्टर विक्रम सिंह जैसी पहल यह दिखाती है कि पुलिस का मानवीय पहलू भी समाज में बड़े बदलाव ला सकता है।स्थानीय लोगों ने इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों को दुआएं दी और कहा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए मिसाल हैं। यह घटना साबित करती है कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी कमाई का हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खर्च कर समाज में उम्मीद की किरण बन सकते हैं।

इस नेक काम ने पुलिस की छवि को एक नई पहचान दी

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मानो खुद मसीहा बनकर सामने आए। उनके इस नेक काम ने पुलिस की छवि को एक नई पहचान दी है और यह संदेश दिया है कि कानून और मानवता दोनों साथ चल सकते हैं।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : युवा महिलाओं में बढ़ता स्तन कैंसर खतरा, देर से इलाज बन रहा जानलेवा

यह भी पढ़े : सीएम योगी का बड़ा बयान: यूपी में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं

यह भी पढ़े : माघ मेला 2025 : डीजीपी राजीव कृष्ण ने भीड़ प्रबंधन और आपदा तैयारी पर दिया जोर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button