होमउप्र न्यूज़ट्रैक्टर-ट्राली ने दो महिला सिपाहियों को रौंदा, मौत

ट्रैक्टर-ट्राली ने दो महिला सिपाहियों को रौंदा, मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बीती रात ट्रैक्टर-ट्राली ने ड्यूटी करके स्कूटी से लौट रही दो महिला सिपाहियों को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों महिला सिपाहियों की मौत हो गई। यह हादसा सोनकपुर थानाक्षेत्र के सिरसी-बिलारी रोड पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इसकी जानकारी उनके परिवार वालों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया।

आपको बता दें कि बुलंदशहर की रहने वाली महिला सिपाही मीनू और सविता सोनकपुर थाने में तैनात थी। रविवार की रात ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से अपने कमरे पर जा रही थी। तभी अचानक सिरसी-बिलारी रोड पर देर रात बिलारी की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने दो महिला सिपाही को रौंद दिया। ट्रैक्टर-ट्राली के पहिया के नीचे आने से दोनों सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों महिला सिपाही का फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार दोनों महिला सिपाहियों की भर्ती 2 जून 2021 को हुई थी। दोनों ने 10 जनवरी 2022 को थाना सोनकपुर में ड्यूटी ज्वाइन की थी। मीनू पुत्री गुरदास ग्राम करीमनगर बनबोई थाना गुलावठी बुलंदशहर और सविता पुत्री अर्जुन सिंह ग्राम नायसर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर की रहने वाली थीं। इस मामले में थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।दोनों महिला सिपाहियों के शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन में लाया गया। जहां पर डीआईजी व एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने महिला सिपाहियों को दी श्रद्धांजलि ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments