एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ितों का पूरा पैसा वापस कराया जाए।

सीएम योगी ने 250 लोगों से की मुलाकात

यह निर्देश मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लगभग 250 लोगों से मुलाकात के दौरान दिए। जनता दर्शन में एक महिला ने अपने परिवार के सदस्य को विदेश भेजने के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित का पैसा दिलाने के निर्देश दिए।

हर पीड़ित की त्वरित मदद सुनिश्चित की जाए

सीएम योगी ने लोगों को चेताया कि विदेश जाने के नाम पर एजेंटों के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि गलत तरीके से जाने पर जेल जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।इसके अलावा, जनता दर्शन में पुलिस से जुड़े मामलों, जमीन कब्जाने की शिकायतों और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की समस्याओं पर भी अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित की त्वरित मदद सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े : कोडीन सिरप केस पर योगी का बड़ा हमला, बोले– यूपी का हर माफिया सपा से जुड़ा, जांच में होंगे बड़े खुलासे

यह भी पढ़े : असम में राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *