प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में गुरुवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात कैंट थाना क्षेत्र के ओमनगर राजापुर इलाके की है, जहां नशे के दौरान हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
कुछ युवकों से शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
मृतक की पहचान गोलू सोनी उर्फ आकाश सोना (21 वर्ष) पुत्र राधेश्याम श्याम सोनी, निवासी ओमनगर राजापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात गोलू सोनी का कुछ युवकों से शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। पहले कहासुनी और मारपीट हुई, इसके बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाल रही पुलिस
पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे के दौरान हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिवार की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध युवकों की पहचान की जा सके।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
महोबा में दबंग ने बल्ले से खिलाड़ी पर किया हमला, केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के महोबा में स्टेडियम में खेल खेल में हुए विवाद में दबंग ने खिलाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।जनपद मुख्यालय के मुहाल सुभाष नगर निवासी प्रीतम राजपूत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर को उसका भाई भरत राजपूत स्टेडियम में खेल रहा था।
तभी अभय चंदेल के पास गेंद चली गई जिससे दबंग गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर बैट से हमला बोल दिया , जिसमें उसका भाई घायल हो गया है।शुक्रवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अभय चंदेल के खिलाफ केस दर्ज किया है, मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत
यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष
यह भी पढ़े : राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
