एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के तृतीय सत्र-2025 के दौरान 19 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनज़र राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। सुगम यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विधानसभा, हजरतगंज, जीपीओ, रॉयल होटल, डीएसओ चौराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों और रोडवेज/सिटी बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
इस तरह रहेगा का डायवर्जन प्लान
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार, बंदरियाबाग, डीएसओ, सिकन्दरबाग, परिवर्तन चौक, कैसरबाग, 1090 (गांधी सेतु), कैण्ट, चिरैयाझील और बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा। गोमतीनगर, चारबाग और महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज व सिटी बसों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत
केवल इन वाहनों को रहेगी छूट
हालांकि, चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी अनुमति दी जा सकेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान देखकर ही यात्रा करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष
यह भी पढ़े : राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
