एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान मंडल का तृतीय (शीतकालीन) सत्र 19 दिसंबर से प्रारंभ होकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा। सत्र के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा के साथ-साथ सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण व निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

संपूर्ण क्षेत्र को चार जोन में बांटा

संपूर्ण विधान भवन और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से 04 जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की कमान अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों के पास होगी, जबकि सेक्टरों की जिम्मेदारी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी संभालेंगे। सुरक्षा को चार स्तरीय घेरों— आइसोलेशन कोर्डन, इनर कोर्डन, आउटर कोर्डन और आउटर मोस्ट कोर्डन—में विभाजित किया गया है।सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

सादे कपड़ों में तैनात रहेगी एलआईयू की टीम

इसमें 04 अपर पुलिस उपायुक्त और 11 सहायक पुलिस आयुक्त शामिल हैं। विशेष सुरक्षा के तहत पीएसी/आरआरएफ की 06 कंपनियाँ और एटीएस की 03 विशेष कमांडो टीमें तैनात रहेंगी।खुफिया और तकनीकी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एलआईयू की सादे कपड़ों में तैनाती, 18 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD), 02 बम निरोधक दस्ते (BDDS), एंटी-माइन टीम और चेक टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

सुरक्षा चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए 14 निरीक्षक, 68 उप-निरीक्षक, कुल 218 मुख्य आरक्षी व आरक्षी तथा 67 होमगार्ड लगाए गए हैं। कुल मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था में 32 निरीक्षक, 286 उप-निरीक्षक, 27 महिला उप-निरीक्षक, 713 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 140 महिला आरक्षी और 67 होमगार्ड तैनात रहेंगे।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्र अवधि के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरे क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखी जाएगी।

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *