होमउप्र न्यूज़प्रेम विवाह पड़ा भारी, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा फिर जूतों-चप्पलों...

प्रेम विवाह पड़ा भारी, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा फिर जूतों-चप्पलों की पहनाई माला

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।प्रेम विवाह करने वाले युवक के साथ उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आया है। 7 दिसंबर की रात, युवक उपेंद्र को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होने से खुला मामला

इटावा जिले के भरथना क्षेत्र निवासी उपेंद्र ने 29 नवंबर को फफूंद थाना क्षेत्र की युवती कल्पना से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि युवक अपनी पत्नी के साथ उसके मायके गया था, तभी रामपुर कुंवर गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया।

राजाराम ने बांस से उसकी जमकर पिटाई की

पीड़ित के मुताबिक, दीपू और भूरे नामक युवकों ने उसे पेड़ से बांधा और उसके बाद आलोक और राजाराम ने बांस से उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद आरोपियों ने उपेंद्र को अपमानित करने के लिए जूतों-चप्पलों की माला पहनाई और पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

थाने में भी नहीं हुई सुनवाई

उपेंद्र का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उसे पुलिस के हवाले किया, लेकिन थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई। डर और दबाव के कारण पीड़ित लंबे समय तक सामने नहीं आ सका। वीडियो वायरल होने पर उसके पिता हरिश्चंद्र को जानकारी मिली, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो गिरफ्तार

पीड़ित पिता की शिकायत के बाद फफूंद थाने में तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वीडियो की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत अधिकारियों को सूचना दें और पीड़ितों की मदद करें।

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments