एसएमयूपीन्यूज, प्रयागराज। निर्भया हत्याकांड की 13वीं बरसी पर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने मंगलवार, 16 दिसंबर को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कैंडल मार्च निकालकर देश में बढ़ते महिला उत्पीड़न और छात्रावासों में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध किया। मार्च विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास से शुरू होकर बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाला गया।

निर्भया गैंगरेप ने पूरे देश को झकझोर दिया था

आइसा नेताओं और छात्र-छात्राओं ने कहा कि 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप केस से लेकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हुई रेप की घटनाओं तक, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। संगठन ने मांग की कि ऐसे अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

छात्र-छात्राओं ने कविता और गीतों के माध्यम से अपने विचार रखे

मार्च की शुरुआत महिला छात्रावास परिसर में एक संक्षिप्त सभा से हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने कविता और गीतों के माध्यम से अपने विचार रखे। इसी दौरान आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम के समय महिला छात्रावास की दो-तीन वार्डन मेन गेट पर पहुंचीं और छात्राओं को बाहर निकलने व कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया। आइसा ने इसे महिलाओं की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कड़ी निंदा की।सभा को संबोधित करते हुए आइसा प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मनीष कुमार ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार मर्दवाद और पितृसत्ता को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण महिलाओं के खिलाफ हिंसा में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।

देश में फासीवादी सत्ता कायम : सोनाली

कार्यक्रम का संचालन आइसा इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष कॉमरेड सोनाली ने किया। उन्होंने कहा कि देश में फासीवादी सत्ता कायम है और इसका सबसे बड़ा हमला महिलाओं पर हो रहा है। कार्यक्रम में कॉमरेड महुआ और कॉमरेड साक्षी ने गीत प्रस्तुत किए, जबकि पूजा, जैनब, आकांक्षा, अनन्या, आशीष, अविराम, श्वेतांक सहित कई छात्र-छात्राओं ने कविताएं पढ़ीं।इस मौके पर भानु, विवेक, शशि भूषण, सुधीर, अमित, मानवेन्द्र, सुजीत, गोविंद, प्रदीप्त, रितेश, अभिनव, कुलदीप, रूपम, प्रतिमा, शिवानी, बंदना, शिल्पी, शुभम, पूजा साहनी, शिवांगी, विकास, अनुज, केतन, आर्यन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शोधार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : ईओडब्ल्यू की समीक्षा बैठक में लखनऊ सेक्टर अव्वल, निरीक्षक मानिक चंद्र पटेल बने सर्वश्रेष्ठ विवेचक

यह भी पढ़े : एएनटीएफ को बड़ी सफलता : दो करोड़ का गांजा लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *