एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद बदमाशों में कानून का खौफ कम होता दिख रहा है। ताजा मामला गुडंबा थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ हमलावरों ने एक युवक को बीच सड़क घेरकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के दौरान सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

कृष्णा राजपूत किसी काम से घर से निकला था

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब गुडंबा क्षेत्र का रहने वाला कृष्णा राजपूत किसी काम से घर से निकला था। रास्ते में अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि कृष्णा कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। पहले उसे लात-घूंसों से पीटा गया और इसके बाद धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।बताया जा रहा है कि हमलावरों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ और वे लगातार चाकू से वार करते रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोग दहशत के कारण हस्तक्षेप नहीं कर सके और मूकदर्शक बने रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

सादामऊ में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया था

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कृष्णा राजपूत को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।इस सनसनीखेज वारदात ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही सादामऊ गांव में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

पूरे मामले की पुलिस गंभीरता से कर रही जांच

गुडंबा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य कारणों को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *