smupnews

आशियाना क्षेत्र में आज वीवीआईपी कार्यक्रम, कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय (थाना आशियाना) में 14 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे एक वीवीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

यातायात पुलिस के अनुसार

पराग तिराहा से आने वाला सामान्य यातायात भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पुरानी चुंगी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएगा।

पावर हाउस चौराहा से आने वाला यातायात विश्वविद्यालय की ओर प्रतिबंधित रहेगा। वाहन पिकेडली तिराहा अथवा पकरी पुल तिराहा होकर गुजरेंगे।

स्मृति उपवन चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात पावर हाउस चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। इसके लिए बंगला बाजार चौराहा अथवा रजनीखंड मार्ग निर्धारित किया गया है।

जोनल पार्क की ओर से भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की दिशा में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

विशेष सूचना

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान यदि किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति उत्पन्न होती है और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है, तो एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि को प्रतिबंधित मार्गों से ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमति दी जाएगी।इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर – 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।


यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *