एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। चित्रकूट के सीडीओ पद पर तैनात राजेश कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) नियुक्त किया गया है। वहीं, उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव के पद पर कार्यरत देवी प्रसाद पाल को चित्रकूट का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रेरणा शर्मा को एसीईओ इन्वेस्ट यूपी की भी मिली जिम्मेदारी

विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण और निदेशक रेशम के पद पर तैनात प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के साथ-साथ एसीईओ इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विशेष सचिव एपीसी शाखा टीके शिबु को अपने वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

सौरभ पांडेय, एसडीएम संभल को एडीएम (न्यायिक) संभल बनाया गया

विशेष सचिव रेशम विभाग देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को निदेशक रेशम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।पीसीएस अधिकारियों में सौरभ कुमार पांडेय, एसडीएम संभल को एडीएम (न्यायिक) संभल बनाया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी को उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, पूनम निगम को अपर आयुक्त कानपुर मंडल से उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज और सुशीला को राजस्व परिषद से अपर आयुक्त कानपुर मंडल बनाया गया है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *