एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के थाना कृष्णानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदिरा की दुकान का शटर तोड़कर शराब और नगदी चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल संचालक की मिलीभगत से वारदात को अंजाम देने वाले 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 96 पव्वे, 180 एमएल), 30,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा ऑटो (UP 32 ZN 6424) बरामद किया है।

मदिरा की दुकान का शटर तोड़कर 12 पेटी शराब चोरी हुई थी

पुलिस के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को वादी राजीव कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर थाना कृष्णानगर में अज्ञात के खिलाफ कम्पोजिट मदिरा दुकान का शटर तोड़कर 12 पेटी शराब और नगदी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गईं, जिन्होंने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों, मैनुअल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

होटल में छिपाकर रखा था चोरी की शराब

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पकरी पुल वीआईपी रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाया था। चोरी की गई शराब को चारबाग स्थित एसएस होटल में छिपाकर रखा जाता था और रात के समय रेलवे व बस स्टेशनों के आसपास ऊंचे दामों पर चोरी-छिपे बेचा जाता था। बरामद शराब और नकदी उसी चोरी का हिस्सा है।

अभियुक्त ओमप्रकाश पर कुल 32 मुकदमे दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मु0अ0सं0-581/2025 धारा 331(2)/305(a)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामद महिंद्रा ऑटो को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त ओमप्रकाश के विरुद्ध कुल 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त

आशीष यादव, शुभम तिवारी, ओमप्रकाश, अमर सिंह उर्फ समर, पिंटू, असरफ उर्फ मिथुन, शिवम कुमार वर्मा और विनय सिंह।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

बरामदगी

02 पेटी अंग्रेजी शराब (96 पव्वे, 180 एमएल)

30,500 रुपये नकद

01 महिंद्रा ऑटो (UP 32 ZN 642

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *