होम उप्र न्यूज़ हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित पीएस टावर में लगी आग, दमकल ने...

हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित पीएस टावर में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

0
112

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में फायर कंट्रोल रूम हजरतगंज को आज सुबह 9:59 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अशोक मार्ग स्थित पीएस टावर भवन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एफएस हजरतगंज से दो फायर टेंडर अग्नि समन अधिकारी राम कुमार रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

तृतीय तल पर लगी हुई थी आग

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि भवन के तृतीय तल पर आग लगी हुई है और अंदर अत्यधिक धुआं भरा हुआ था। अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज के नेतृत्व में तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ के निर्देशन में तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

अग्निशमन कर्मियों ने BA सेट का प्रयोग करते हुए स्मोक एग्जॉस्टर के माध्यम से धुएं की निकासी की। कड़ी मशक्कत और सतत प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और दमकल विभाग ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट