smupnews

एसटीएफ ने फर्जी जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बहराइच जिले में फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर लोगों से मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार तड़के एसटीएफ टीम ने मूर्तिहा चौराहे के पास से इस गिरोह से जुड़े एक आरोपी प्रमोद निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, चेकबुक, स्कैनर और ₹2680 नकदी बरामद हुई है।

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

एसटीएफ को काफी दिनों से मिल रही थी सूचना

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के अनुसार, काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग यूपी–नेपाल सीमा के आसपास फर्जी जनसेवा केंद्र चलाकर लोगों से भारी रकम वसूलते हैं और अवैध तरीके से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाते हैं। इस सूचना पर बहराइच में एसटीएफ की टीम को लगाया गया।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

टीम ने सुबह करीब 4:30 बजे सेमरी मलमला निवासी प्रमोद निषाद को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साल 2021 में जनसेवा केंद्र पर काम करने के बाद उसने 2022 में निषाद कंप्यूटर नाम से लाइसेंस लेकर खुद का जनसेवा केंद्र शुरू किया था। बाद में वह सैफ नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध तरीके से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने लगा।

4500 लेकर नकली जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करता था

आरोपी ने कबूला कि वह नेपाल सीमा के आसपास रहने वाले लोगों से ₹4500 लेकर नकली जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करता था, जिसमें से ₹3500 वह गिरोह के मास्टरमाइंड सैफ को देता था। एसटीएफ का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो भोले-भाले लोगों को फंसाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें सौंप देता है।एसटीएफ इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *