एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 4 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 37 लाख रुपये आंकी गई है।

हरिद्वार-Delhi रोड पर मिली सफलता

12 दिसंबर 2025 को थाना दौराला क्षेत्र के हरिद्वार-Delhi रोड स्थित शिवासिस मोटर्स के सामने एएनटीएफ टीम ने आरोपितों को दबोचा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार है—

अरविंद कश्यप उर्फ भूरा, निवासी मोहल्ला बृह्मपुरी, दौराला, मेरठ

अकदस, निवासी गांव तेवड़ा, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर

मुहर्रम, निवासी गांव तिस्सा अलीपुर, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर

सादिक, निवासी गांव तिस्सा अलीपुर, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर

गांजा बस से छुपाकर लाया गया

पूछताछ में मुख्य आरोपी अरविंद ने बताया कि वह अकदस व उसके साथियों को उड़ीसा के जयपुर कस्बे से गांजा मंगवाने भेजता था। तस्कर गांजे को बस से लेकर आते थे और इसे खाली इन्वर्टर की बॉडी में छिपाकर मेरठ में उतारा जाता था। हर खेप पहुंचाने पर वह प्रत्येक तस्कर को 10-10 हजार रुपये देता था।

घटना वाले दिन तस्कर गांजा लेकर दौराला टोल प्लाज़ा के पास पहुंचे थे, जहां अरविंद इसे लेने आया था। इसी दौरान एएनटीएफ ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान

72 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 37 लाख रुपये)

5 मोबाइल फोन

हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल

₹2,300 नकद

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

चारों आरोपियों के खिलाफ थाना दौराला में मुकदमा संख्या 401/2025, धारा 8/20(b)(ii)(c)/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

एएनटीएफ यूनिट मेरठ

उप निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार

उप निरीक्षक तुषार सिंह

हे.का. मनीष कुमार

हे.का. पंकज कुमार

का. रोहित कुमार

थाना दौराला टीम (सहयोग में)

उप निरीक्षक विकास निशांत

का. अंकित राठी

का. भानू प्रताप

एएनटीएफ का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से राज्य में अवैध गांजा सप्लाई में सक्रिय था, जिसकी कड़ियों की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *