एसएमयूपीन्यूज, फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव भूड़ नगला निवासी राजन (19) अपनी चचेरी बहन काजल (15) और शेजल (12) को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी नवीगंज मार्ग पर सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी।इस हादसे में राजन और काजल की मौके पर मौत हो गई, जबकि शेजल को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

ग्रामीणों और परिजनों ने घटना के बाद मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीसीएम में बाइक फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। चालक हादसे के बाद डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक साथ तीन मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ने ली युवक की जान

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अमरदीप ढाबे के पास बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर से युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विकास अपने मामा के घर शिकोहाबाद गया था

मृतक की पहचान 23 वर्षीय विकास, पुत्र रामबाबू, निवासी हरिहरपुर, सिकंदरा (कानपुर देहात) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास अपने मामा के घर शिकोहाबाद गया था और रात में बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अमरदीप ढाबे के पास तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास मौके पर ही सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक की बाइक पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर गई, लेकिन उपचार से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की बाइक पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था और उसने पुलिस जैकेट भी पहन रखी थी, जिसके चलते शुरुआत में पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक स्वयं पुलिसकर्मी नहीं था, बल्कि उसके रिश्तेदार पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।

सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिनोली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी। सब्जी विक्रेता पैदल बिनोली की ओर जा रहे थे जब पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उनको घायल अवस्था मे मेरठ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

रामकुमार कश्यप बिनोली की और पैदल जा रहे थे

घटना बागपत के बिनौली रोड की है। बुधवार देर शाम बड़ौत-मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के पास रात करीब 7 बजे सब्जी विक्रेता रामकुमार कश्यप (55) बिनोली की और पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल होने के बाद राहगीरों और परिवार (साले सुभाष, रामनिवास, अंकुल) की मदद से उनको मेरठ अस्पताल ले जाया गया, मेरठ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक रामकुमार कश्यप सब्जी विक्रेता थे ओर बरवाला गांव के रहने वाले थे।

बागपत जिले के दादरी गांव में परिवार के साथ रह रहे थे

करीब 20 साल से बागपत जिले के दादरी गांव में परिवार के साथ रह रहे थे।बिनौली थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है सड़क दुर्घटना के बाद घायल रामकुमार को मेरठ अस्पताल ले जाया गया था जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। अज्ञात वाहन की पहचान कराई जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायती पत्र उनको नहीं मिला है।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *