एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव द्वारा मंगलवार को थाना गोसाईगंज का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न किया गया। यह निरीक्षण पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसन्थ कुमार के निर्देशन में किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों का रखरखाव, महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधान, मालखाना व हवालात की स्थिति, शस्त्रों का प्रबंधन, परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा तथा कर्मियों के कार्य निष्पादन का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण की मुख्य विशेषताएँ

सभी अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। भविष्य में अभिलेख अद्यतन रखते हुए शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।महिला अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

मालखाना, हवालात और शस्त्र प्रबंधन

मालखाने में रखे गए शस्त्रों व माल-मुक्ता वस्तुओं की स्थिति का निरीक्षण किया गया। शस्त्र संचालन के दौरान सावधानी और मानक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हवालात में अभियुक्तों के लिए वातानुकूलन और कम्बल की व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

परिसर व्यवस्था और स्वच्छता

थाना परिसर, कार्यालय कक्ष और रिकॉर्ड रूम में उच्चतम स्तर की स्वच्छता और अनुशासन पाया गया। सीसीटीवी कैमरों का संचालन भी चेक किया गया। आगंतुकों के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था को अत्यंत उपयोगी और जनहितकारी बताया गया।

कर्मियों की कार्यप्रणाली

थाना प्रभारी और स्टाफ को अनुशासन, जिम्मेदारी, त्वरित प्रतिक्रिया और जनसेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।सहायक पुलिस आयुक्त श्री ऋषभ यादव ने बताया कि यह निरीक्षण थाने की कार्यक्षमता बढ़ाने, नागरिकों को बेहतर सेवा देने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *