एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र के सालारगंज शिवम ग्रीन सिटी में लिवइन पार्टनर की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि विकासनगर में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई। विकासनगर सेक्टर-1 के किराये के मकान में रहने वाली 24 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट नेहा मौर्य का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला।नेहा के लिवइन पार्टनर अजीत ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन इस मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
पिछले एक साल से लखनऊ में किराये के मकान में रह रही थीं
मृतका के पिता सत्यनारायण मौर्य के अनुसार, नेहा मूल रूप से बहराइच के मूर्तिहा गंगापुर की निवासी थीं और पिछले एक साल से लखनऊ में किराये के मकान में रह रही थीं। उन्होंने बताया कि नेहा हजरतगंज स्थित एक सैलून में मेकअप आर्टिस्ट थीं।पिता का आरोप है कि नेहा का लिवइन पार्टनर अजीत शादीशुदा है और उसकी पत्नी व दो बच्चे गांव में रहते हैं। अजीत ने दावा किया कि उसने मंदिर में नेहा से शादी की थी। सत्यनारायण मौर्य ने कहा, हमें बेटी के साथ अनहोनी की आशंका है।
कमरे में नेहा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी
अजीत ने बताया कि सोमवार रात नेहा को सैलून से घर लाया और थोड़ी देर बाद सब्जी लेने गया। लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे में नेहा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी।विकासनगर के थाना प्रभारी एसओ आलोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह का खुलासा होगा।लखनऊ में लगातार लिवइन पार्टनर्स से जुड़े मामलों में हृदयस्पर्शी और संदिग्ध मौतें सामने आ रही हैं, जिससे पुलिस जांच और सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है।
यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : अवैध कफ सिरप माफिया का पर्दाफाश, नेटवर्क नेपाल-बांग्लादेश तक
यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय
