एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के थाना जानकीपुरम क्षेत्र के वशिष्ठ पुरम, जानकीपुरम विस्तार में मंगलवार को एक 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा

थाना प्रभारी जानकीपुरम विनोद तिवारी ने बताया कि मृतका की पहचान उपासना शील, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी वशिष्ठ पुरम, निकट ठाकुर पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम विस्तार के रूप में हुई। उन्होंने कहा परिजनों ने बताया कि सोमवार रात लगभग 11 बजे से 12 बजे के बीच उपासना को सामान्य अवस्था में देखा गया था। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे जब कमरे का दरवाज़ा खोला गया, तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकती मिली। परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा।

मृतका डिप्रेशन का इलाज ले रही थी

सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी भिटौली क्रॉसिंग मय महिला उपनिरीक्षक एवं पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों ने भी घटना स्थल का अवलोकन किया।प्रारम्भिक जांच व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका डिप्रेशन का इलाज ले रही थी। वह महर्षि यूनिवर्सिटी में बीए साइकोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर से डेथ मेमो प्राप्त कर लिया है। घटना के बाद पुलिस द्वारा पंचनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : अवैध कफ सिरप माफिया का पर्दाफाश, नेटवर्क नेपाल-बांग्लादेश तक

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *