एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और हुड़दंगई के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। 8 दिसंबर से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत शहर भर में 3073 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, जिनमें 1123 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 1123 लोग

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार के पर्यवेक्षण में सभी जोन के डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पार्क, चौराहों, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों में शराब पीकर कुछ लोग आमजन, महिलाओं व राहगीरों के लिए असुविधा पैदा कर रहे हैं। इस पर पुलिस आयुक्त ने सख्त निर्देश देकर पूरे शहर में प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों, पार्कों, बाजारों, बस स्टैंड, चौराहों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर गहन चेकिंग की। इसी दौरान 3073 व्यक्तियों की जांच की गई और 1123 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए पाए गए, जिन पर कानूनी कार्रवाई की गई।

जोन-वार कार्रवाई

उत्तरी जोन: 484 चेकिंग, 115 चालान

दक्षिणी जोन: 484 चेकिंग, 223 चालान

पूर्वी जोन: 709 चेकिंग, 330 चालान

पश्चिमी जोन: 732 चेकिंग, 219 चालान

मध्य जोन: 664 चेकिंग, 236 चालान

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना है। सभी जोन में टीमें दिन-रात गश्त और चेकिंग कर ही हैं, ताकि किसी भी नागरिक, खासकर महिलाओं और यात्रियों को असुविधा न हो।उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग और अव्यवस्था किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर तुरंत और सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ पुलिस शहर को सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुशासित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : अवैध कफ सिरप माफिया का पर्दाफाश, नेटवर्क नेपाल-बांग्लादेश तक

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *