एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । शामली पुलिस और अपराधियों के बीच भैंसानी ईस्लामपुर स्थित बंद ईंट भट्टे में हुई सनसनीखेज मुठभेड़ में 50,000 रुपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा की मौत हो गई। थाना थानाभवन व बाबरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में समयदीन घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल शामली ले जाते समय चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर समयदीन हो गया घायल

बता दें कि थाना थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी ईस्लामपुर में मंगलवार की सुबह एक बंद ईंट के भट्टे में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई सनसनीखेज मुठभेड़ ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक थाना थानाभवन बिजेन्द्र सिंह रावत और थाना प्रभारी बाबरी राहुल सिसौदिया अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम पर जैसे ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू की, जवाबी कार्रवाई में 50,000 रुपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा घायल हो गया।

थाना कांधला का शातिर हिस्ट्रीशीटर और डकैत था

समयदीन का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और खतरनाक था। वह शामली के थाना कांधला का शातिर हिस्ट्रीशीटर और डकैत था। उस पर डकैती, लूट और चोरी सहित अन्य कुल 28 मामले शामली, सहारनपुर, कर्नाटक, तेलंगाना और जयपुर में दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, समयदीन पिछले कुछ समय से जनपद कर्नाटक के तुमकुर में रह रहा था और फरार साथी के साथ अपराध करता था।मुठभेड़ में पुलिसकर्मी अनुज यादव भी घायल हुए, जबकि थाना प्रभारी बाबरी राहुल सिसौदिया की बुलेट प्रूफ जैकेट गोली से बच गई।

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार गए साथी

घायल अपराधी और पुलिसकर्मी को तत्काल सीएचसी थानाभवन ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल शामली रिफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने समयदीन को मृत घोषित कर दिया। अनुज यादव का इलाज जारी है।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 09 एमएम और .32 बोर की पिस्टल, तमंचा 315 बोर तथा उनके साथ जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने कम्बिंग शुरू कर दी है।

फायरिंग में एक सिपाही भी घायल

पुलिस अधीक्षक एन.पी.सिंह शामली ने बताया कि मुठभेड़ में प्राप्त जानकारी और बरामदगी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फायरिंग में एक आरक्षी भी घायल हो गया है। इस कार्रवाई ने न केवल एक बड़े अपराधी का सफाया किया, बल्कि स्थानीय जनता को भी सुरक्षा की अनुभूति कराई है। बदमाशों की संख्या कुल छह बताई जा रही है। मृतक कुख्यात बदमाश था। यहां पर कई साथियों के साथ वारदात करने आया था।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : अवैध कफ सिरप माफिया का पर्दाफाश, नेटवर्क नेपाल-बांग्लादेश तक

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *