एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अफगानिस्तान व सऊदी अरब तक इसकी डिमांड बढ़ गई थीनशे के कारोबार में लिप्त एक बड़े गिरोह की पोल एसटीएफ की जांच में खुल गई है। कोडिनयुक्त फेन्सेडिल कफ सिरप की चोरी-छिपे सप्लाई न केवल देश के कई राज्यों में की जा रही थी, बल्कि इसे बांग्लादेश के रास्ते पाकिस्तान सहित कुछ इस्लामिक देशों में भी भेजा जा रहा था। इस नेटवर्क के जरिए गिरोह ने करोड़ों रुपये कमाए।

अफगानिस्तान व सऊदी अरब तक इसकी डिमांड बढ़ गई थी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि सिरप को विदेशों में नशे के रूप में बेचकर भारी मुनाफा कमाया जा रहा था। कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान व सऊदी अरब तक इसकी डिमांड बढ़ गई थी, जहां शराब पर प्रतिबंध होने के चलते यह विकल्प के रूप में उपयोग किया जा रहा था।

कीमत बढ़ाकर कई गुना मुनाफा

एसटीएफ को पता चला है कि कंपनी ने सिरप की शुरुआती कीमत 140 रुपये तय की थी। परंतु अवैध खपत बढ़ने के साथ ही रेट बढ़ाकर 200 रुपये प्रति बोतल कर दिया गया। तस्करी के बाद यही बोतल 500 से 600 रुपये तक बेची जाती थी।

शराबबंदी वाले राज्यों में बड़ा नेटवर्क

जांच में सामने आया कि गिरोह ने विशेष रूप से उन राज्यों में सप्लाई तंत्र मजबूत किया था, जहां शराबबंदी है।गुजरात, बिहार,मिजोरम, नागालैंड इसके अलावा पश्चिम बंगाल से भी भारी मात्रा में तस्करी की गई।

दुबई में छिपा मास्टरमाइंड

नेटवर्क संचालन में दुबई में रह रहा शुभम जायसवाल अहम भूमिका निभा रहा था। अलग-अलग राज्यों में उसके लोग वितरण का काम संभालते थे। कुछ और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जीएसटी कार्यालय में छापेमारी, टैक्स चोरी का प्रमाण

एसटीएफ ने गुरुवार को विभूतिखंड स्थित जीएसटी दफ्तर में जाकर दस्तावेज खंगाले। गिरफ्तार आरोपी अमित सिंह टाटा और पूर्व सिपाही आलोक सिंह की फर्मों से जुड़े कागजात जांचे गए।इस दौरान बिना बिल सप्लाई और करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के प्रमाण सामने आए। जांच में एक और नाम अभिषेक शर्मा का उभरा है, जिसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगा दी है। एसटीएफ का कहना है कि इस गैंग से जुड़े कुछ और लोग जल्द गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *