एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में विकासनगर इलाके में गुरुवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब टेढ़ी पुलिया चौराहे के पास चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही देर में आग इतनी भड़क गई कि पूरी कार राख के ढेर में तब्दील हो गई। हादसे के दौरान लगातार तीन धमाके होने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

फरीद परिजन के साथ जा रहे थे शादी समारोह में

जानकारी के अनुसार, सरबाग निवासी फरीद परिजन के साथ कार से खुर्रमनगर एक शादी समारोह में जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जैसे ही वाहन टेढ़ी पुलिया के पास पहुंचा, फॉग लाइट से धुआं उठता दिखा। फरीद ने तुरंत परिवार को बाहर निकालकर वहां से दूर किया। तभी अचानक तेज धमाके के साथ कार में आग पकड़ ली।

धमाकों के कारणों की जांच कर रही पुलिस

राहगीरों ने पानी व बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, पर आग लगातार फैलती गई। सूचना मिलते ही इंदिरानगर फायर स्टेशन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई।एफएसओ के.के. सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह मानी जा रही है। वहीं, धमाकों के कारणों की जांच की जा रही है। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मड़ियांव में भी हादसा, दो बाइकें भिड़ीं,एक धू-धू कर जली

इसी रात मड़ियांव थाना क्षेत्र में यादव चौराहा पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। झटके में रजनीश नामक युवक दूर जा गिरा और घायल हो गया। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई।

दमकलकर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचित किया। दमकलकर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। घायल युवक रजनीश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई गई है।टक्कर के बाद दूसरी मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से गायब हो गया। पुलिस के अनुसार अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

ज़्यादा जानें

लखनऊ

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *