एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए वामा सारथी (उ.प्र. पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) ने आज एक महत्वपूर्ण पहल की। पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए दो नामी स्वास्थ्य संस्थानों टाटा वन एमजी और अपोलो अस्पताल के साथ समझौता किया गया। इसके साथ ही आयुष विभाग के सहयोग से होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर शुरू करने की घोषणा भी की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह (आईआरएस) और पुलिस महानिदेशक यूपी राजीव कृष्ण ने की।

समझौते की मुख्य बातें

टाटा वन एमजी के साथ समझौता

07 दिसम्बर से पहले चरण में 09 जिलों की पुलिस लाइंस में जाँच शिविर लगेगा

जाँचें बहुत कम दरों पर और उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध होंगी

अपोलो अस्पताल के साथ समझौता

40 वर्ष से अधिक आयु की पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए 5,000 स्वास्थ्य कार्ड दिए गए

इनसे स्त्री स्वास्थ्य से जुड़ी जाँचें 31 मार्च 2026 तक कराई जा सकेंगी

आयुष विभाग का सहयोग

हर जिले में हर महीने होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा

निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह और दवा उपलब्ध रहेगी

अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी हर समय जनता की सेवा में रहते हैं, इसलिए उनके परिवारों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।”उन्होंने भविष्य में पुलिस लाइंस में स्थायी स्वास्थ्य सुविधाएँ स्थापित किए जाने की उम्मीद जताई।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों का कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में 30 से अधिक जिलों में लगे स्वास्थ्य शिविरों से लगभग 10,000 परिवार लाभान्वित हुए हैं और इसे आगे और बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम की अन्य झलकियाँ

लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, बाराबंकी तथा पीएसी इकाइयों की महिलाएँ शामिल रहीं। 10 महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड दिए गए। कैंसर और महिलाओं के स्वास्थ्य पर उपयोगी मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शलभ माथुर द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *