एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में क्राइम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन और थाना इन्दिरानगर पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का भारी माल, कैमरा, हेडफोन, लैपटॉप, मोबाइल फोन, पीली धातु के सिक्के, विदेशी करेंसी और कुल 4,250 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

विदेशी नागरिक के घर में चोरी का था मामला

13 अक्टूबर को यमन निवासी अब्दुलअज़ीज़ अहमद मोहम्मद, जो लखनऊ के इन्दिरानगर सेक्टर-10 में रह रहे हैं, ने अपने घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की तहरीर दी थी। आरोपियों ने घर से लैपटॉप, मोबाइल, कैश, महत्वपूर्ण दस्तावेज, अन्य कीमती सामान उड़ा लिया था। यह मामला थाना इन्दिरानगर में मुकदमा दर्ज किया गया।साथ ही थाना गाजीपुर में भी डिग्री इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के ऑफिस से दो लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने का मामला दर्ज था, जिसे भी इस गिरोह ने कबूल किया है।

CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस को मिली सफलता

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर की सूचना पर गुरुवार देर शाम माही मेडिकल सर्विस लेन के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शातिर चोरी की वारदात के लिए पहले रेकी करते थे और फिर रात में ताला तोड़कर घर में घुसते थे। गिरोह के तीन सदस्य ऑटो चलाते हैं, जिससे इन्हें रात में मूवमेंट में आसानी रहती थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पेशा

विकास निगम (24 वर्ष) — निवासी गोण्डा, ऑटो चालक

नीरज वर्मा (21 वर्ष) — निवासी सीतापुर, ऑटो चालक

मोहित अवस्थी उर्फ कालिया (30 वर्ष) — निवासी इटौंजा, ऑटो चालक

संजय कश्यप (24 वर्ष) — निवासी सीतापुर, हाल निवासी गाजीपुर, लखनऊ

पुलिस ने जो माल बरामद किया

कैमरा — CANON कंपनी, हेडफोन — BOAT कंपनी, नेकबैंड — OnePlus, 2 लैपटॉप — HP कंपनी, मोबाइल — Vivo, विदेशी मुद्रा नोट व सिक्का, तीन पिट्ठू बैग, परफ्यूम की चार शीशियां, पीली धातु का सिक्का, बेल्ट, टी-शर्ट, टॉवल,4,250 नकद अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस की निगरानी में बढ़ा विश्वास

इन्दिरानगर क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच इस गिरोह की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *