एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के जानकीपुरम इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सेक्टर-आई स्थित एक मकान में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। घर के भीतर का नजारा ऐसा था, मानो किसी ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया हो। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के दौरान महिला की हत्या की गई है।

नीलिमा श्रीवास्तव कई वर्षों से अकेली रह रही थीं

जानकारी के मुताबिक, मकान नंबर 129 में रहने वाली नीलिमा श्रीवास्तव कई वर्षों से अकेली रह रही थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था। सुबह जब पड़ोसियों ने काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर झांककर देखा तो भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। फर्श से लेकर अलमारी और बेड तक हर जगह सामान बिखरा पड़ा था और नीलिमा बेदम हालत में पड़ी थीं।

किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से कुछ ऐसे निशान मिले हैं जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं।एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी के अनुसार, महिला घर में अकेली रहती थीं और सुबह मृत मिलीं। घर का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ है, इसलिए प्राथमिक दृष्टया मामला हत्या और लूट का प्रतीत होता है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि घटना रात में हुई या तड़के सुबह।

घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई

पड़ोसियों का कहना है कि महिला शांत स्वभाव की थीं और अक्सर पड़ोस में किसी से बातचीत कम ही करती थीं। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।फिलहाल पूरी वारदात रहस्य बनी हुई है, और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *