एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम आउटर रिंग रोड चकौली अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में मां और बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई।थाना काकोरी पुलिस के अनुसार शाम लगभग 5 बजे सूचना मिली कि आउटर रिंग रोड पर पानी के टैंकर UP83 BT 1531 और बाइक UP32 LW 0546 के बीच जोरदार टक्कर हो गई है।
मां–बेटा अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि बाइक सवार अभिषेक (22 वर्ष) पुत्र स्व. राजेंद्र और उनकी मां शांति देवी (45 वर्ष) निवासी लोखड़िया खेड़ा, काकोरी, गंभीर रूप से घायल पड़े थे।दोनों को तुरंत एम्बुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।सूत्रों के मुताबिक, मां–बेटा अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
उचित सुरक्षा इंतजाम के सड़क के किनारे खड़ा था
तभी आउटर रिंग रोड पर पेड़ों की सिंचाई कर रहा पानी का टैंकर सड़क के पास खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सीधे टैंकर में जा घुसी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।स्थानीय लोगों का आरोप है कि आउटर रिंग रोड पर काम करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ, क्योंकि टैंकर बिना उचित सुरक्षा इंतजाम के सड़क के किनारे खड़ा था।
यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद
