एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग और जेल प्रशासन में भारी पैमाने पर सीधी भर्ती की अनुमति दे दी है। अब कुल 25,455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दिसंबर माह में विस्तृत विज्ञप्ति जारी कर देगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपनी आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की अपील की है।

कारागार विभाग में जेल वर्डन पद पर होगी भर्ती

सूत्रों के अनुसार, आगामी भर्ती में करीब 22 हजार सिपाही पद शामिल होंगे। ये पद नागरिक पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, महिला पीएसी वाहिनी, सशस्त्र पुलिस और घुड़सवार पुलिस से जुड़े रिक्त स्थानों को भरने के लिए हैं। इसके अलावा कारागार विभाग में लगभग 2800 जेल वार्डर की भर्ती भी इसी चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगी।

भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर

गौरतलब है कि अप्रैल में 19,220 पदों पर भर्ती प्रस्तावित थी, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान बड़े पैमाने पर सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के कारण पदों की संख्या बढ़ गई। अब बढ़े हुए पदों को जोड़कर कुल रिक्तियां 25 हजार से अधिक हो गई हैं। अंतिम पदों की संख्या भर्ती बोर्ड द्वारा विज्ञप्ति जारी होने पर स्पष्ट की जाएगी।भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

यूपी में फील्ड यूनिट्स को 758 फॉरेंसिक एक्सपर्ट पदों पर आउटसोर्स भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में फील्ड यूनिट्स के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट के 758 पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जाएगी। यह कदम प्रदेश में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और प्रयोगशाला परीक्षण प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।डीजीपी मुख्यालय ने बताया कि चयन में एफएसीटी और एफएसीटी प्लस (Forensic Aptitude & Caliber Test) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

नोटिफिकेशन जल्द ही विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा

भर्ती के तहत फॉरेंसिक एक्सपर्ट ग्रेड-1 के 75, ग्रेड-2 के 183 और ग्रेड-3 के 500 पदों भरे जाएंगे। पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी/एमएससी आवश्यक होगी। चयनित फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को घटनास्थल संरक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्य का संकलन, पैकिंग, लेबलिंग और फॉरवर्डिंग जैसे कार्य करने होंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की तकनीकी परीक्षण प्रक्रिया और प्रभावी होगी।भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन जल्द ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *