एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के बीकेटी (बख्शी का तालाब) और सैरपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में संदिग्ध गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक CCTV फुटेज में कुछ युवक मास्क लगाए देर रात घरों के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में युवक टॉर्च की रोशनी से मकानों की स्थिति और आसपास की गतिविधियों को बारीकी से देखते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

वीडियो आने के बाद लोग अनहोनी को लेकर भयभीत

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ये युवक चोरी या किसी आपराधिक वारदात की रेकी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये फुटेज बीकेटी और सैरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का है।स्थानीय निवासियों ने पुलिस से रात गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सीसीटीवी वीडियो प्रकाश में आने के बाद लोगों ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।वहीं पुलिस भी CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की तलाश में जुट गई है और घटना की सत्यता की जांच कर रही है।

CMS बस कंडक्टर की पिटाई,वीडियो वायरल

राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-25, इंदिरा नगर में मंगलवार को CMS स्कूल बस के कंडक्टर की दिनदहाड़े बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चों के सामने कार सवार दबंग बस कंडक्टर को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पिटाई के दौरान सहमे रहे बच्चे

मामले के अनुसार CMS स्कूल की ब्रिजा बस (UP-32 QL-0890) वहां खड़ी थी। बस कंडक्टर ने कार चालक राज शुक्ला से अनुरोध किया कि गाड़ी को सही तरीके से खड़ा कर लें, ताकि बच्चों की उतरने-चढ़ने की प्रक्रिया में बाधा न हो। इसी बात से नाराज़ कार सवार राज शुक्ला ने अपने साथियों को बुलाया और मिलकर बस कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी।वीडियो में साफ दिख रहा है कि कंडक्टर को न केवल पीटा गया, बल्कि बच्चों के सामने गाली-गलौज कर धमकाया भी गया। पिटाई के दौरान मासूम बच्चे डर के माहौल में खड़े दिखाई देते हैं।

अभिभावकों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवई की मांग

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि कार सवार दबंगों के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते CMS बस को मजबूरी में उसी मार्ग से बच्चों को लाना-ले जाना पड़ रहा है। अभिभावकों में इस घटना को लेकर रोष है और वे पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।गाजीपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *