एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी में आज सुबह सात बजे थाना पारा को मिली सूचना ने इलाके में सनसनी फैला दी। तिकोनिया से नहर तिराहा जाने वाली रोड के किनारे, कुल्हण कट्टा मोड़ के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव की उम्र लगभग 40-45 वर्ष है और शरीर पर किसी भी तरह के चोट या घाव के निशान नहीं हैं। आसपास के लोग और स्थानीय निवासी भी मृतक की पहचान नहीं कर पाए।

तलाशी में मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया

पुलिस ने मृतक की तलाशी में मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया। जांच में शव की पहचान रामसागर, पुत्र लठ्ठा, निवासी टड़ियावां, हरदोई के रूप में हुई। वह पारा में विजय श्रीवास्तव के यहां काम करते थे।परिजनों ने बताया कि रामसागर शराब के आदी थे। फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर परिजन भी पहुंचे हैं और पुलिस इस रहस्यमय मौत की गहन जांच कर रही है।

बिजनौर में सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल

बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल में रात के समय विनीत सिंह (30) पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। विनीत स्कोडा वर्कशॉप से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

युवक ट्रेन से कटकर मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पॉइंट मैन अवधेश कुमार ने हरौनी रेलवे स्टेशन से दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान राम प्रकाश, पुत्र लक्ष्मण, उम्र लगभग 57 वर्ष, निवासी बंथरा बाजार के रूप में की।

परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को बॉडी कीट बैग में पैक कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *