एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी की विकासनगर पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी से हुई डकैती के मुख्य आरोपी और 10,000 रुपये के इनामिया शिवम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। यह वही आरोपी है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर Good Gang (Gg) नाम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और उसी के ज़रिए डकैती की पूरी योजना तैयार की गई थी। कई महीनों से फरार चल रहा शिवम लगातार पुलिस और कोर्ट से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था, लेकिन अंततः पुलिस ने उसे गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से दबोच लिया।

इस तरह से हुई गिरफ्तारी

28 मार्च को एक कारोबारी के साथ हुई डकैती की घटना में शिवम दीक्षित का नाम सामने आया था। घटना के बाद से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार था।कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी अधिपत्र (NBW) जारी किया गया था।धारा 84(1) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत उद्घोषणा भी की गई थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के बाद विकासनगर पुलिस टीम को सूचना मिली कि शिवम गाजियाबाद के टीला शाहबाजपुर, तृप्ता सिटी क्षेत्र में छिपा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

डकैती की पूरी साजिश ऐसे रची गई थी

शिवम दीक्षित कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि डकैती की योजना बनाने वाला गैंग लीडर था।उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अत्यंत सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया।

गिरोह का अपराध करने का तरीका

“Good Gang (Gg)” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसमें सभी सदस्य जुड़े थे।

कारोबारी के नकद लेन-देन की जानकारी जुटाकर उसे “आसान टारगेट” मानकर डकैती की योजना बनाई गई।

घटना से पहले तय किया गया कि पीड़ित प्राथमिकी दर्ज नहीं कराएगा, इसलिए पकड़ की संभावना कम रहेगी।

डकैती के बाद लूटे गए धन को आपस में बांटने की तैयारी की गई।

शिवम ने अपना बोलेरो वाहन (UP76V8792) इस वारदात के लिए उपलब्ध कराया।

यह पूरी वारदात सोची-समझी रणनीति और तकनीकी माध्यमों के उपयोग का उदाहरण थी।

गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ?

गिरफ्तार आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (रिमांड) पर जिला कारागार लखनऊ भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *