smupnews

ई-रिक्शा में बैठे यात्रियों का सामान उड़ाने वाली दो महिला चोर गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी थाना मड़ियांव पुलिस को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब ई-रिक्शा में बैठे राहगीरों का कीमती सामान चोरी करने वाली दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिलाओं को सीतापुर रोड स्थित कोयला ढाल के पास से दबोच लिया। इनके कब्जे से सोने-चाँदी के कीमती आभूषण और नकदी बरामद हुई है। कई मुकदमों का भी सफल अनावरण हुआ है।

कैसे पकड़ी गईं महिला चोर

28 नवंबर को मड़ियांव पुलिस भिठौली चौराहे पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो महिलाएँ सीतापुर रोड पर खड़ी हैं जो ई-रिक्शा में बैठकर राहगीरों के आभूषण चोरी करती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्ताएँ

रजनी पत्नी मनोज, उम्र 25 वर्ष, निवासी पलवल (हरियाणा)
रामबती पत्नी महावीर, उम्र 26 वर्ष, निवासी धौलपुर (राजस्थान)
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ई-रिक्शा में यात्रियों के साथ बैठकर उनके सोने-चाँदी के आभूषण चोरी करती थीं और उन्हें बेचकर अपना गुजारा करती थीं।

कई मुकदमों का खुलासा

बरामदगी के आधार पर मड़ियांव थाने में पहले से दर्ज कई मुकदमों का अनावरण हुआ है—
मु0अ0स0 697/2025, धारा 303(2) बीएनएस
मु0अ0स0 680/2025, धारा 303(2) बीएनएस
मु0अ0स0 665/2025, धारा 303(2) बीएनएस
बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं को 20:32 बजे विधिसम्मत तरीके से हिरासत में लिया तथा गिरफ्तारी और बरामदगी के दौरान सुप्रीम कोर्ट एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया। अन्य जनपदों से उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

क्या-क्या मिला महिला चोरों के पास से

03 अदद पीली धातु की अंगूठी
01 जोड़ी पीली धातु के कुंडल
01 जोड़ी पीली धातु की झुमकी
01 जोड़ी पीली धातु के बुंदे
02 जोड़ी सफेद धातु की पायल
02 जोड़ी सफेद धातु की बिछिया
नकद 670 रुपये

कैसे करती थीं चोरी

अभियुक्ताएँ ई-रिक्शा में साधारण यात्रियों की तरह बैठ जाती थीं।फिर मौका मिलते ही महिलाओं के आभूषण उतारकर या बैग/पर्स से सामान निकालकर निकल जाती थीं। चोरी किए गए जेवर को बेचकर ही ये अपना जीवन-यापन करती थीं।

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *