एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । शुक्रवार की सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। सहारनपुर जिले के सैय्यद माजरा गांव का एक परिवार अपनी कार से यात्रा कर रहा था, तभी एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही उनकी कार के ऊपर तेज रफ्तार से आता खनिज से भरा डंपर पलट गया।

हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से डंपर के नीचे दब गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक ने अचानक कार को सामने देखकर ब्रेक लगाया, लेकिन वाहन की अधिक रफ्तार के कारण नियंत्रण खो गया और डंपर सीधे कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से डंपर के नीचे दब गई और मलबे में तब्दील हो गई।स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है।

कार पर सवार होकर परिवार कहीं जा रहा था

मृतकों की पहचान संदीप (35) पुत्र महेंद्र, रानी पत्नी महेंद्र, रानी की बेटी, व एक अज्ञात उम्र 45 के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार परिवार कहां जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया और बचाव दल ने मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।डंपर को मौके से कब्जे में लिया गया है और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना का कारण रफ्तार और एक्सप्रेसवे पर वाहन नियंत्रण न खो पाने को माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *