एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की समीक्षा बैठक में फोर्स को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ANTF के सभी 6 थानों और 8 यूनिटों में जरूरी पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती जल्द पूरी की जाए।

सीएम योगी ने ANTF को और सशक्त करने के निर्देश दिए

साथ ही टीम को विशेष प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम उपलब्ध कराया जाए ताकि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई और तेज हो सके।मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित थानों के लिए न्यायालय आवंटन की प्रक्रिया जल्दी पूरा करने पर जोर दिया, जिससे मामलों की सुनवाई बिना देरी हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ANTF के सभी थानों के लिए स्थायी भवन बनाए जाना जरूरी है।

दो साल में जब्त ड्रग्स की कीमत 343 करोड़ से अधिक

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच ANTF ने 310 केस दर्ज किए, 35,313 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किए और 883 तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त ड्रग्स की कीमत 343 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा पिछले तीन साल में 2.61 लाख किलो से ज्यादा अवैध मादक पदार्थों का नष्टिकरण किया गया है, जिसकी कीमत करीब 775 करोड़ रुपये है।

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

सीएम योगी ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिवार, स्कूल, समाज और प्रशासन सभी को मिलकर काम करना होगा ताकि नशा युवाओं तक न पहुंच पाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में अवैध ड्रग कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : SIR ड्यूटी पर लगे शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत, परिजन लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

यह भी पढ़े : लखनऊ में प्रेम की जिद बना मौत का कारण: बीएससी छात्रा की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

यह भी पढ़े : बलिया में लव मैरिज करने पर भाई व चाचा ने की युवती की हत्या

यह भी पढ़े : पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता धर्मेंद्र, सनी देओल ने दी मुखाग्नि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *