होमउप्र न्यूज़प्रयागराज में अनोखी शादी: दुल्हन ने खुद निकाली अपनी बारात, सोशल मीडिया...

प्रयागराज में अनोखी शादी: दुल्हन ने खुद निकाली अपनी बारात, सोशल मीडिया पर चर्चा

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी के प्रयागराज में सहालग के शादी के सीजन में एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींचा। संगम नगरी के पुराने शहर की कीडगंज निवासी तनु ने अपने रिसेप्शन के दिन खुद अपनी बारात लेकर ससुराल मुठ्ठीगंज पहुंची। तनु बारात में गाजे-बाजे और मांगलिक गीतों के साथ रथ पर सवार होकर पहुंचीं। उनके साथ चार बहनें और सौ से अधिक रिश्तेदार शामिल हुए। दूल्हे और ससुराल वालों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।

बेटे की तरह बेटी की शादी करने का पिता ने लिया था संकल्प

तनु के पिता, प्रयागराज के राजेश जायसवाल, पांच बेटियों के पिता हैं और उनके परिवार में कोई बेटा नहीं है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी को बेटे की शादी की तरह धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इसके लिए उन्होंने विशेष कार्ड छपवाए, जिसमें लिखा था “हमारी बेटी की बारात जाएगी।” 24 नवंबर को शाम 6 बजे काजल सिनेमा से तनु की बारात शुरू हुई।

इसमें दहेज का कोई लेन-देन नहीं हुआ

इस शादी की खास बात यह रही कि इसमें दहेज का कोई लेन-देन नहीं हुआ। दोनों परिवारों ने इस कदम के माध्यम से सामाजिक समानता और जागरूकता का संदेश दिया। तनु ने बताया कि वह चौथे नंबर की बहन हैं और पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।यह अनूठी शादी अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है और सोशल मीडिया पर भी इसे व्यापक सराहना मिल रही है। यह आयोजन परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

यह भी पढ़े : SIR ड्यूटी पर लगे शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत, परिजन लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

यह भी पढ़े : लखनऊ में प्रेम की जिद बना मौत का कारण: बीएससी छात्रा की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

यह भी पढ़े : बलिया में लव मैरिज करने पर भाई व चाचा ने की युवती की हत्या

यह भी पढ़े : पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता धर्मेंद्र, सनी देओल ने दी मुखाग्नि

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments