एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर की कई प्रतिष्ठित इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक पत्र मिला। यह पत्र लूलू मॉल में प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे शहर में अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

पत्र में 24 घंटे के भीतर कई इमारतों को उड़ाने की बात कही

अपर पुलिस उपायुक्त मध्य (एडीसीपी) जितेंद्र दुबे ने बताया कि पत्र में 24 घंटे के भीतर कई इमारतों को उड़ाने की बात कही गई है। सबसे अहम बात यह है कि धमकी भरे पत्र में किसी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं है, जिससे पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए सभी प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा रही है।

अब तक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई

धमकी के बाद एडीसीपी सेंट्रल जितेंद्र दुबे, एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता (BDS) की मदद से विधानसभा सहित कई संवेदनशील स्थानों पर तलाशी ली गई। हालांकि अब तक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

आम जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें

पुलिस ने साइबर और सर्विलांस टीमों को भी सक्रिय कर दिया है ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान जल्द की जा सके। वहीं, आम जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।लखनऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी

यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *